द्वारका: बिंदापुर पुलिस ने ₹10 लाख की ज्वेलरी चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने उत्तम नगर स्थित एक घर में हुई सेंधमारी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। इस मामले में 1 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मंथन उर्फ बॉबी के रूप में हुई है, यह राजापुरी दिल्ली का रहने वाला है। यह डाबरी थाने का घोषित बैड करेक्टर भी है। इसके पास से पुलिस ने लगभग 10 लख रुपए की कीमत की जूलरी बरामद की है।