पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अंतरिक्ष जैन द्वारा आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से थाना अहार क्षेत्र स्थित प्राचीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम जलाभिषेक व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
13 views | Bulandshahr, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026