वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम' थीम पर बुलन्दशहर पुलिस का 11,400 पौधे लगाने का लक्ष्य ।
इसी क्रम में प्रदेश सरकार के "हरित प्रदेश-स्वच्छ प्रदेश" के संकल्प को साकार करने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अन्तरिक्ष जैन, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री नरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिक कुमार शाही एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन बुलन्दशहर परिसर में 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' के अंतर्गत पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया।
पुलिस लाइन परिसर में 680 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार तथा पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के माध्यम से मातृ सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
#UPPolice
#BulandshahrPolice