मधेपुरा: जिला नियोजनालय में 18 अप्रैल को जॉब कैंप का आयोजन, 50 पदों पर होगी भर्ती
मधेपुरा में नियोजनालय के तत्वावधान में 18 अप्रैल को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न योग्यताधारी अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जॉब कैंप में केरल कंपनी एलीट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड भाग ले रही है।