मंदसौर: मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना में 18 गरीब परिवारों को पट्टे मिले
मंदसौर नगर पालिका के वार्ड 30, 31, 32 और 33 के 18 आवासहीन गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना अंतर्गत पट्टे वितरित किए गए,नपा अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है,