बांका: बांका में संभावित बाढ़ और सुखाड़ 2026 पर डीएम सख्त, सभी विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश
Banka, Banka | Apr 24, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार की सुबह 11 बजे समाहरणालय सभागार बांका में संभावित बाढ़ व सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारी को लेकर जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।