करेरा: करैरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, किसानों की फसलें हुईं खराब
करैरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौका,टोडा, खोहा, टकटकी चिरली सहित कई ग्रामों में मंगलवार की शाम 4 बजे के लगभग बहुत तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई बारिश होने से किसानों की खेतों में कटी डली गेहूं की फसल व भूसा खराब हो गया है एकाएक मौसाम खराब हुआ और तेज बारिश होने लगी,आंधी तूफान से हरे भरे पेड़ टूट कर सडकों पर गिर पडे है बारिश होने से तापमान में गिरावट आई ।