शिवहर: सरकार के सहयोग से जीविका दीदी मछली पालन कर रही हैं, अच्छी आमदनी हो रही है: डीएम
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय मंगलवार शाम 05 बजे बताया कि सदर प्रखंड के मथुरापुर कहतरवा पंचायत अंर्तगत बसहिया राम गांव में जलपरी जीविका महिला उत्पादक समूह द्वारा मछली पालन कार्य सफलता पूर्वक किया जा रहा है. समूह द्वारा मिनी हार्वेस्टिंग की गई. जिसमें कुल 127 किलोग्राम मछली की विक्री से 26,550 रुपया आमदनी हुई है. इससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सफल हो रही है।