आयुक्त ग्राम्य विकास एवं जनपद के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे विकासखंड मलासा के मुरलीपुर गांव पहुंचकर पेयजल योजना का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने जलसखी द्वारा किए जा रहे जल परीक्षण का अवलोकन किया। ग्रामीणों से जल योजना की जानकारी भी ली।