घोड़ाडोंगरी: तहसील कार्यालय में एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह ने राजस्व अभियान को लेकर पटवारियों की ली बैठक
तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी में गुरुवार शाम को एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह ने राजस्व अभियान को लेकर पटवारियों की बैठक ली। इस दौरान एसडीएम ने राजस्व अभियान में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देकर राजस्व प्रकरणों के जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। एसडीएम डॉक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी में राजस्व अभियान को लेकर पटवारियों के बैठक ली गई।