घोड़ाडोंगरी: बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में लगी आग, रेलवे ट्रैक की ओएचई सप्लाई बंद करवाकर फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घोड़ाडोंगरी- इटारसी सेक्शन के बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक मालगाड़ी में आग लग गई। कोयले से भरी मालगाड़ी के एक डिब्बे में तेज दुआ उठता देख बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोक दिया गया। वहीं मामले की सूचना रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। जिस पर फायर ब्रिगेड और घोड़ाडोंगरी से टीआरडी स्टाफ के मौके पर पहुंचे।