घोड़ाडोंगरी: शोभापुर में एक महिला की अज्ञात कारणों से हुई मौत, घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
शोभापुर में एक महिला की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। घोड़ाडोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर में अज्ञात कारणों से बबिता पाटील की मौत हो गई। परिजन महिला को मृत अवस्था में घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित करने के बाद सूचना दी।