घोड़ाडोंगरी: नगरपरिषद घोड़ाडोंगरी के निलंबित CMOऋषिकांत यादव के घर नप के अधिकारी ने पहुंचाई फाइले, अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने बनाया पंचनामा
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के निलंबित सीएमओ ऋषिकांत यादव के घर मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारी नारायणराव घोरे ने नगर परिषद की महत्वपूर्ण फाइले पहुंचाई। निलंबित सीएमओ ऋषिकांत यादव द्वारा अपने घर पर नगर परिषद की महत्वपूर्ण फाइलों में हेरा फेरी करने की मिली शिकायत पर नगर परिषद की अध्यक्ष मीरावंती उइके और उपाध्यक्ष सोनू खनूजा पार्षदों के साथ पहुंचकर पंचनामा बनाया।