घोड़ाडोंगरी: जुवाड़ी गांव में बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, साइकिल सवार युवक हुआ घायल
जुवाड़ी गांव में बुधवार रात करीब 8.30 बजे बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। साइकिल सवार एक युवक घायल हो गया घायल युवक को हंड्रेड डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जुवाड़ी गांव में बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार युवक रतनपुर गांव निवासी दिनेश मर्सकोले घायल हो गया।