पलिया: पड़रिया तुला गांव के युवक को रायफल साफ करते समय लगी गोली, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आज सोमवार को करीब 3:30 पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के एक रिश्तेदार ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनके रिश्तेदार अमित खन्ना पुत्र सुखदेव राज खन्ना निवासी पड़रिया तुला कोतवाली क्षेत्र भीरा के निवासी थे। वही मृतक अपनी राइफल साफ कर रहा था जिसे अचानक गोली चल गई और मृतक के पेट मे लग गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।