पलिया: पलिया तहसील क्षेत्र में जंगली हाथियों ने किसानों की फसलों पर कहर बरपाया, एक रात में दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल रौंदी
पलिया तहसील क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात चौखड़ा फार्म और बसन्तापुर गांवों में हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर दर्जनों किसानों की खड़ी गेहूं की फसल रौंद दी। अचानक हुए इस हमले से किसानों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। वही रेंजर ने हाथियों की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है।