पलिया: छेदीया पश्चिम में बाघ के हमले से ग्रामीण की हुई मौत, गांव पहुंचे विधायक ने बढ़ाया मदद का हाथ
पलिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत थारू बाहुल्य ग्राम छेदीया पश्चिम में बाघ के हमले में ग्रामीण मुंशी राम की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही आज रविवार को पलिया विधानसभा के भाजपा विधायक रोमी सहानी मृतक ग्रामीण के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। वही पलिया विधायक ने पीड़ित परिवार को ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।