सहारनपुर, उत्तर प्रदेश। कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के कथित ध्वस्तीकरण को लेकर सियासी हलचल के बीच सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह मौके पर जाने की कोशिश कर रही थीं।
इस दौरान इकरा हसन और पुलिस के बीच हुई बातचीत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में इकरा हसन कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही हैं—“मैं तो नहीं रुकने वाली। आपको जो करना है, करो। थाने ले जाना चाहती हैं, ले जाओ।”
वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, हाउस अरेस्ट और पुलिस कार्रवाई की परिस्थितियों पर प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना महत्वपूर्ण है।
.
.
.
.
#IqraHassan #IkraHassan #Saharanpur #SaharanpurNews #UPNews