रफीगंज: प्रखंड क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में अग्नि सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान,150 परिवारों को किया गया जागरूक
रफीगंज प्रखंड अंतर्गत अग्निशमनालय की टीम द्वारा रविवार को सुबह विशेष अग्नि जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लगभग 150 झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को आग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने PA सिस्टम के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया तथा लोगों के बीच पंपलेट वितरित कर अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों से अवगत ।