पचरुखी: चाचोपाली गांव में मटकोर के दौरान दो पक्षों हुई मारपीट, दो घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चाचोपाली गांव में गुरुवार की रात मटकोर के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों ने जीबी नगर थाना में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराए हैं। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि चाचोपाली गांव मटकोर के दौरान नाचने गाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।