कासगंज: ढोलना पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
कासगंज के थाना ढोलना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित वारंटी उपेन्द्र पुत्र सत्यनारायण, निवासी गढ़ी पचनाई, को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त वर्ष 2020 में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया।