बसेड़ी: नादनपुर के राजकीय यूनानी औषधालय में कार्यरत, चिकित्सा प्रभारी को दी सेवानिवृत्त विदाई
Baseri, Dholpur | Feb 29, 2024 बसेड़ी उपखंड क्षेत्र के नादनपुर में स्थित राजकीय यूनानी औषधालय आयुष्मान हेल्थ वैलनेस सेंटर में कार्यरत चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर उस्मान सिद्दीकी गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान अस्पताल में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लोगों ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. उस्मान सिद्दीकी का साफा व माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी