कटरा: डुमरी गांव में भूमि विवाद में युवक से मारपीट, दबंगों पर गेहूं की फसल काटने का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक युवक के साथ भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित अब्दुल हसन नए रविवार दोपहर करीब दो बजे में थाना एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से शिकायत किया है। जिसमें जबरन गेहूं का फसल काटने और मना करने पर मारपीट करने के आरोप लगाया है।