धार: धार में कलेक्टर कार्यालय में कमिश्नर दीपक सिंह ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की
धार जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य जारी है। जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 तक होगा। संभागायुक्त दीपक सिंह ने निर्देश दिए है कि जिले में पूर्ण रूप से पारदर्शी, शुद्ध तथा त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जाये।