धार: संभागायुक्त दीपक सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा की
संभागायुक्त दीपक सिंह ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा की।शनिवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय से 4:45 पर मिली जानकारी अनुसार संभागायुक्त दीपक सिंह ने निर्देश दिए है कि जिले में राजस्व शासन के दिशा-निर्देशानुसार चल रहे राजस्व महा अभियान को गति देकर और अधिक प्रभावी तथा परिणाममूलक बनाया जाए।