धार: ग्राम सेमलदा में फर्जी डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, दवाइयां जब्त, क्लिनिक सील
धार जिले ग्राम सेमलदा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक फर्जी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके क्लिनिक को सील किया। बिना वैध डिग्री के वह इलाज कर रहा था। मौके पर इलाज करते हुए लोग भी पाए गए। ग्राम सेमलदा में फर्जी चिकित्सक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चंदन नामक युवक के क्लिनिक पर कार्रवाई की।