निवाई: भाजपा शहर मंडल ने धूमधाम से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Niwai, Tonk | Feb 19, 2026 भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया स्वराज के संकल्प को भी याद किया गया इस अवसर पर शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया।