छतरपुर: झरकुआ में अमानगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
किशनगढ़ थाना क्षेत्र के झरकुआ के रहने वाले भुवानीदीन पाल शौचक्रिया कर घर लौट रहे थे तभी अमानगंज रोड पर बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,जिसे किशनगढ़ अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया,जहां इलाज के दौरान 27 अप्रैल सुबह 11:00 बजे उनकी मौत हो गई, जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है।