सिहोरा: खितौला थाना क्षेत्र में युवती को बंधक बनाया और जबरन की शादी, मामला दर्ज
डीजे ऑपरेटर ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फसाया और फिर घुमाने के बहाने खितौला ले जाकर बंधक बनाकर रखा वहां उसे जबरन शादी कर दुष्कर्म किया आरोपी के चंगुल से आजाद हुई युवती अपने घर लौट आई तो आरोपी शादी की तस्वीर वायरल कर उसे बदनाम कर रहा था। परेशान होकर युवती ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।