कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव की रहने वाली महिला से छेड़छाड़, आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए उन्नाव जिले की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह अपने मामू के यहां ततारपुर कॉलोनी आई थी। वहां गुड्डू और खुशबू से उसकी जान पहचान हो गई। आरोप है कि वहां फरमान नाम का व्यक्ति मिला जिसने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।