घाघरा: नागपुर गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाथपुर से चूंदरी मोड तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की
Ghaghra, Gumla | Sep 6, 2026 घाघरा प्रखंड के नाथपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को अर्थ और श्रमदान कर नाथपुर से चुंदरी मोड़ तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क का मरम्मत किया। सड़क में जेसीबी चला कर पहले गड्ढो को भरा गया जीसके बाद सड़क में मोरम बिछा कर आने जाने लायक बनाया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीण कुदाल लेकर रविवार की सुबह निकल पड़े और श्रमदान कर सड़क को बनाया।