देहरादून: इटली में नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी, शिकायत करने पर देते हैं मारने की धमकी
देहरादून में इटली में नौकरी लगाने का झांसा देकर आरोपितों ने एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी कर दी। आरोपितों ने दो साल का वीजा बनाने की बात कही थी, लेकिन चार माह का ही वीजा बनाया और युवक जब इटली गया तो उसे बैठाकर रखा व नौकरी लगाने की बात कहने पर उसके साथ मारपीट की। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।