देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में जूनियर डॉक्टरों के वायरल वीडियो का प्रशासन ने लिया संज्ञान
देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में जूनियर डॉक्टरों की शर्मनाक करतूत ने न सिर्फ संस्थान की प्रतिष्ठा को तार-तार किया, बल्कि मरीजों और उनके परिवारों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। शराब के नशे में धुत होकर अर्धनग्न अवस्था में अश्लील हरकतें और हुड़दंग मचाने की इस घिनौनी घटना ने कॉलेज प्रशासन को आगबबूला कर दिया है।