देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज में तेज आवाज में गाने बजाने पर विवाद, हॉस्टल में छात्रों का हुड़दंग, थाने पहुंचे
दून मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल में देर रात तेज आवाज में गाने बजाकर जमकर हुड़दंग मचाया। कुछ छात्रों ने जब इसका विरोध किया तो दानों के बीच जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया, जानकारी के मुताबिक दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र-छात्राएं देर रात तेज आवाज में गाने बजाकर पार्टी कर रहे थे।