देहरादून: त्यौहारी सीजन के मद्देनज़र पुलिस ने अवैध अतिक्रमण पर की बड़ी कार्रवाई, 280 लोगों के काटे चालान
देहरादून में त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान आवागमन बाधित करने वाले 280 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है.