गाज़ियाबाद: वैशाली सेक्टर-2 स्थित एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
गुरुवार देर शाम कौशांबी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वैशाली सेक्टर-2 में स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने एक बंद कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर स्थानीय लोगों ने आनन फानन में स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम के साथ वैशाली चौकी इंचार्ज ने बंद पड़े कमरे का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया।