बस्ती: बटेला चौराहे पर स्थित आयुष हास्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने किया रक्तदान
Basti, Basti | Mar 24, 2025 प्लास्टिक काम्पलेक्स के निकट बटेला चौराहे पर स्थित आयुष हास्पिटल पर अभय शक्ति चेैरीटेबुल ट्रस्ट अध्यक्ष अभय पाण्डेय के संयोजन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।