कुटुंबा: अंबा सब्जी बाजार में उचक्कों ने महिला का पर्स काटा, स्थानीय पुलिस ने नहीं उठाया फोन, 112 ने मामला शांत कराया
अंबा थाना क्षेत्र के मुख्य सब्जी बाजार में मंगलवार दोपहर खरीदारी के दौरान एक महिला का पर्स काट लिया गया। घटना के बाद बाजार में घंटों हंगामा होता रहा। स्थानीय पुलिस की संवेदनहीनता भी सामने आई जहां बार-बार फोन करने के बावजूद थानाध्यक्ष ने कॉल नहीं उठाया। अंततः 'डायल 112' की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पीड़ित महिला की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र की