जांजगीर: कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों और शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।