सहारनपुर: इमरान मसूद को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आवास पर मनाया जश्न
सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पार्टी का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के बाद उनके आवास पर बधाई देने के लिए शनिवार 11:00 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सांसद इमरान मसूद को पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। ढोल-नगाड़ों के बीच उनके आवास पर जश्न का माहौल नजर आया।