तालबेहट: मानसरोवर झील में 14 वर्षीय किशोरी ने कूदकर की आत्महत्या, पत्थर पर लिखा सुसाइड नोट, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
तालबेहट कस्बे के हजारिया मंदिर के पास मानसरोवर झील में 14 वर्षीय किशोरी ने कूदकर आत्महत्या कर ली और मरने से पहले पत्थर पर सुसाइड नोट लिखा है,जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर किशोरी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, उक्त मामले में परिजन किशोरी को जिंदा होने की जिद पर अड़े रहे और अपने साथ ले गए है।