अम्बाला: गांव तेपला में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में 25 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई
Ambala, Ambala | May 31, 2025 अतिरिक्त उपायुक्त डा. ब्रहमजीत ने शुक्रवार को तेपला गांव के सामुदायिक भवन में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में तेपला गांव के साथ-साथ आस पास के गांव के लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया। इस मौके पर 25 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई जिसे सम्बन्धित विभागों को मार्क करते हुए उसका निदान करने के निर्देश दिए गए।