अम्बाला: हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने ऑबर्जवेशन होम व महिला पुलिस थाने का किया निरीक्षण
Ambala, Ambala | May 30, 2025 हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल लाठर व श्याम शुक्ला ने आज अम्बाला शहर स्थित ऑबर्जवेशन होम व महिला पुलिस थाने का अवलोकन करते हुए यहां पर जो सुविधाएं एवं गतिविधियां की जाती है उसके बारे जानकारी हासिल की। यहां पहुंचने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता रानी व अन्य सदस्यगणों ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।