अम्बाला: विज का कहना है कि नई पीढ़ी मोबाइल और टीवी में खो गई है, युवाओं को सुधारने के लिए इनका सीमित उपयोग करना होगा
Ambala, Ambala | May 30, 2025 हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज आदमी अपना अधिकतर समय टीवी पर पूरे संसार को देखता है और जो वो देखता है उसी को देखकर एक्शन-रिएक्शन करता है। नई पीढ़ी मोबाइल, टीवी व कंप्यूटर में खो गई है। यदि हमें अपनी युवा पीढ़ी को सुधारना है तो मोबाइल व टीवी का सीमित प्रयोग करना होगा।हर चीज का लाभ व हानि है। मगर इससे बचना भी उतना ही जरूरी है।