कोरबा: अधिवक्ता के घर एक वर्ष पूर्व हुई चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की राशि करीब दस लाख
Korba, Korba | Apr 30, 2026 सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अधिवक्ता के घर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।पुरानी बस्ती निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान में अज्ञात आरोपियों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।