दमोह: स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल का कार्यकाल पूरा, बेलाताल अटल पार्क में चलाया अंतिम स्वच्छता अभियान
Damoh, Damoh | Apr 5, 2026 दमोह। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया। उन्हें 4 अप्रैल 2025 को कलेक्टर सुधीर कोचर ने नियुक्त किया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने टीम उम्मीद के साथ 22 साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाए और शहर में जनजागरूकता बढ़ाई। रविवार सुबह बेलाताल अटल पार्क में 22वां व अंतिम स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहरवासियों से स्वच्छता की अपील की।