धार: धार जिले के ग्राम आहू में आंधी-तूफान से तबाही, कई घर उजड़े, लोग बेघर हुए
धार जिले के ग्राम आहू में आंधी-तूफान का कहर, कई घर उजड़े, लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर।गुरुवार शाम करीब 5 बजे, धार जिले के ग्राम आहू में तेज हवा, आंधी और बारिश ने अचानक कहर बरपाया।गांव में आई इस भीषण प्राकृतिक आपदा में कई घरों की छतें उड़ गईं और कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।तेज़ हवाओं के चलते घर की छतों पर लगे टीन और चद्दरें उड़कर दूर जा गिरीं।