मुरैना नगर: एसडीएम चेंबर के बाहर शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, तहसील परिसर में नशे में धुत व्यक्ति का वीडियो वायरल, सवाल उठे
मुरैना की VIP रोड स्थित न्यू तहसील कार्यालय परिसर में एक युवक शराब के नशे में SDM चेंबर के पास फर्श पर लेटा मिला।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालय में नशे में व्यक्ति का पहुंचना प्रशासनिक लापरवाही दर्शाता है।फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई