नगरी: NSUI के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर चक्का जाम कर किया प्रदर्शन
Nagri, Dhamtari | Jun 16, 2026 NSUI के कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रहा है। जिससे किसान चिंतित और परेशान है। साथ ही क्षेत्र में जुआ सट्टा का कारोबार भी फल फूल रहा है इसके साथ ही जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण आएदिन सड़क दुर्घटना हो रही है।