पीपलखूंट: मातामगढ़ा क्षेत्र में शराब नहीं मिलने पर ढाबे में उत्पात, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद
प्रतापगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर बांसवाड़ा रोड स्थित सेमलिया के पास मातामगढ़ा क्षेत्र में संचालित एक ढाबे पर कुछ युवकों द्वारा शराब की मांग को लेकर जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी ढाबे में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।